Homeप्रमुख खबरेंअम्मा महाराज की छतरी, मांढरे की माता व पीताम्बरा पीठ पहुंची यशोधरा,...

अम्मा महाराज की छतरी, मांढरे की माता व पीताम्बरा पीठ पहुंची यशोधरा, कल भरेंगी नामांकन

मध्यप्रदेश शासन की मंत्री और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुत्री यशोधरा राजे  ने आज अम्मा महाराज की छतरी सहित कई धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। वे सोमवार को शिवपुरी में अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

उल्लेखनीय है कि ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार की सदस्या यशोधरा राजे अपनी शिवपुरी की परम्परागत सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने सिंधिया राजपरिवार की परम्परानुसार अपना नामांकन दाखिल करने से पहले बुजुर्गों सहित धार्मिक आस्था से जुड़े स्थानों पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

वे आज सुबह सबसे पहले राजमाता विजयाराजे की छतरी पहुंचीं जहां उन्होंने अम्मा महाराज और अपने दादा माधवराव सिंधिया को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए इसके बाद वे मांढरे की माता देवघर भी पहुंची और धार्मिक विधिविधान से माता की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां के बाद यशोधरा राजे दतिया रवाना हुईं जहां देश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीताम्बरापीठ पर पूजा करके अपने चुनाव क्षेत्र शिवपुरी रवाना हुईं ,वे सोमवार को अपना पर्चा दाखिल करेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments