Homeप्रमुख खबरेंअहमदाबाद एक्सप्रेस को ग्वालियर में 3 अक्टूबर को श्री पवैया दिखाएंगे हरी...

अहमदाबाद एक्सप्रेस को ग्वालियर में 3 अक्टूबर को श्री पवैया दिखाएंगे हरी झंडी

 

प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया 3 अक्टूबर को रात्रि लगभग 8 बजकर 5 मिनिट पर अहमदाबाद एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह ट्रेन ग्वालियर से हर हफ्ते बुधवार शनिवार और रविवार को अहमदाबाद के लिए चलेगी। अहमदाबाद से ग्वालियर के लिए ट्रेन मंगलवार ,शुक्रवार व शनिवार को आएगी।
ग्वालियर -चंबल संभाग के निवासी बड़ी शिद्दत के साथ इस ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे थे। अभी तक यह ट्रेन आगरा फोर्ट से अहमदाबाद तक चलती थी। मालूम हो ग्वालियर भिंड मुरैना एवं संभाग के अन्य जिलों के निवासियों का बड़ी संख्या में अहमदाबाद व गुजरात के अन्य शहरों में आना- जाना लगा रहता है। ग्वालियर से अहमदाबाद के लिए सीधी ट्रेन न होने से यहाँ के लोगों को आगरा अथवा झांसी से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments