Homeप्रमुख खबरेंआपे के बाहर हुई लालू की डाइबिटीज चेहरे पर सूजन आज भेजे...

आपे के बाहर हुई लालू की डाइबिटीज चेहरे पर सूजन आज भेजे जा सकते हैं एम्स

चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सेहत में अभी तक सुधार नहीं हुआ है. उन्हें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हृदय से संबंधित बीमारियां हैं. खराब तबीयत के चलते दस दिन पहले उन्हें बिरसा मुंडा कारागार से रिम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था.

यहां उनकी हालत में सुधार ना होता देख रिम्स प्रशासन ने मेडिकल बोर्ड गठित कर उनकी सेहत की जांच की और इसकी रिपोर्ट सीबीआई कोर्ट को भेजी. इस रिपोर्ट में बेहतर इलाज के लिए एम्स भेजने की अनुशंसा की गई  है. खबरों के मुताबिक उन्हें आज यानी बुधवार को एम्स भेजा जा सकता है. गौरतलब है कि लालू प्रसाद बीते  दिसंबर से जेल में बंद हैं.

चेहरे पर सूजन, डायबिटीज पर भी कंट्रोल नहीं

लालू के चेहरे पर आई सूजन को साफ देखा जा सकता है. वैसे उन्हें एक साथ कई बीमारियों ने अपने घेरे में ले रखा है. खबरों की मानें तो उनके बढ़ते शुगर लेवल को देखते हुए डॉक्टरों ने इन्सुलिन लेने की सलाह दी जिसे लालू यादव ने मानने से इनकार कर दिया. अब वो बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल जाना चाहते हैं. मेडिकल बोर्ड ने भी उन्हें एम्स भेजने की बात कही है. ऐसे में लालू को जल्द ही एम्स भेजा जा सकता है. रिम्स के डायरेक्टर आरके श्रीवास्तव ने बताया कि लालू यादव की डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments