Homeप्रमुख खबरेंआरएसएस ने कहा समरस व देशभक्ति पूर्ण विचारों के कारण माओवादियों ने...

आरएसएस ने कहा समरस व देशभक्ति पूर्ण विचारों के कारण माओवादियों ने की मंडावी की हत्या

नागपुर 9 अप्रैल /छत्तीसगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान विधायक भीमा मंडावी एवं उनके साथ चार सुरक्षाकर्मियों की माओवादी आतंकियों द्वारा बस्तर में की गई निर्मम हत्या की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने  कठोर शब्दों में निंदा की है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर कार्यवाहसुरेश  (भय्याजी) जोशी ने कहा की   जनजातीय समाज के सुख-दुःख में समरस, सादगी और सरलतापूर्ण जीवन एवं आचरण के कारण वे संपूर्ण समाज में अत्यंत लोकप्रिय थे। वे अपने साहसी स्वभाव और देशभक्ति पूर्ण विचारों के कारण माओवादियों की निगाह में सदैव खटकते थे। उनका असमय बलिदान एक ऐसी शून्यता पैदा कर गया जिसको भरने में राष्ट्रीय शक्तियों को बहुत समय लगेगा।

श्री जोशी ने परिवार के सभी आत्मीय जनों को हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने के लिए प्रभु से प्रार्थना।

–

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments