Homeखेलआस्ट्रेलिया के साथ पहले मुकाबले से चंद घण्टे पहले रोहित को लेकर...

आस्ट्रेलिया के साथ पहले मुकाबले से चंद घण्टे पहले रोहित को लेकर कप्तान की नाराजगी आई सामने

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गई टीम इंडिया को कल वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। इस मैच से करीब 15 घंटे पहले टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली ने मीडिया से ऑनलाइन बातचीत की। जब उनसे रोहित शर्मा की चोट के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने अपनी नाराजगी नहीं छिपाई। कोहली ने कहा कि रोहित की चोट के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। इसकी वजह से उनकी उपलब्धता को लेकर मैनेजमेंट को इंतजार का खेल खेलना पड़ रहा है। यह अच्छा नहीं है।

कोहली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, ‘ऋद्धिमान साहा ऑस्ट्रेलिया में रिहैब कर रहे हैं। हम उनकी प्रोग्रेस के बारे में जानते हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि वो टेस्ट सीरीज से पहले ठीक हो जाएं। ऐसा रोहित और ईशांत के केस में भी हो सकता था, लेकिन अभी उनके आने पर अनिश्चितता है।’

उन्होंने कहा- सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग से पहले हमें एक मेल मिला था। इस मेल में बताया गया था कि रोहित चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। मेल में उनके चोट की गंभीरता और उससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया था। ये बात रोहित को भी पता थी।’

कोहली ने कहा, ‘उन्होंने IPL खेला और हमें लगा कि वे हमारे साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे। मुझे ये बिलकुल नहीं पता कि रोहित हमारे साथ क्यों नहीं आए। इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस मामले पर टीम मैनेजमेंट को भी जानकारी का अभाव है। हम फिलहाल इस मामले पर कोई पुख्ता जानकारी का वेट कर रहे हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments