Homeग्वालियर अंचलऊर्जा मंत्री के नाचने पर नाराज हिंदूमहासभा ने कहा अभी तक नहीं...

ऊर्जा मंत्री के नाचने पर नाराज हिंदूमहासभा ने कहा अभी तक नहीं बदली कांग्रेसी मानसिकता

हिन्दू महासभा ने ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखा
नाचने की नौटंकी पर रोष व्यक्त किया
ग्वालियर /हिन्दू महासभा ग्वालियर के ज़िला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल एवं ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले ने आज प्रभारी मंत्री श्री प्रधुम्न सिंह तोमर को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना महामारी में हज़ारों लोगों ने अपनी जान गवाई है उनकी आत्मा की शांति के लिए हिन्दू महासभा द्वारा गरुड़ पुराण एवं श्रीमद्भागवत गीता पाठ किया , कोरोना महामारी से जान गवाने वालो की आत्मा की शांति के लिए उनके 108 अस्थि कलशों को सोरों गंगा जी में विर्सजन हिन्दू महासभा एवं नगर निगम ने किया था ।हिन्दू महासभा ने गायों सहित सभी के लिए पानी की टंकियों को अनेकों स्थानों पर रखवाया ।आज सब तरफ़ जन जागरण के कारण वैक्सीनेशन के लक्ष्य को ग्वालियर की जनता के कारण हासिल किया है,दूसरी ओर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री द्वारा हज़ारों लोगों की मौत पर नाचते गाते हुए ख़ुशी मनाई जा रही है  वे यह सिद्ध कर रहे हैं कि उनके भीतर से अभी भी कांग्रेस की मानसिकता गई नहीं है । वे श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए नहीं नाचने के लिए जनमानस को क्या संदेश देना चाहते हैं ।भाजपा के शीर्ष नेताओं एवं श्री ज्योतिरादित्या सिन्धिया तथा आर एस एस को भी संज्ञान में लेना चाहिए ।हिन्दू महासभा ने हज़ारों लोगों की मौत के बाद मंत्री जी के नाचने गाने कृत्य की कटु आलोचना करते हुए निंदा की है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments