Homeदेशएक साथ 44 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आज से सर्वोच्च न्यायालय...

एक साथ 44 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद आज से सर्वोच्च न्यायालय में केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई

नई दिल्ली /देशभर में जारी कोरोना के कहर से सर्वोच्च अदालत भी अछूती नहीं बची है। खबरों के मुताबिक, देश की सुप्रीम कोर्ट में कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालात को देखते हुए अब सुप्रीम कोर्ट के जजों ने फैसला लिया है कि वे अपने-अपने घरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुननाई करेंगे। संक्रमित पाए गए कर्मियों में से कई लोग जजों के दफ्तर से जुड़े हैं।

जानकारी के मुताबिक, सिर्फ शनिवार को ही सुप्रीम कोर्ट के 44 स्टाफ मेंबर कोरोना संक्रमित पाए गए थे। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट में करीब 3400 स्टाफ मेंबर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments