Homeप्रमुख खबरेंएम पी गजब है :एक तरफ कोरोना महामारी ,दूसरी तरफ दारू के...

एम पी गजब है :एक तरफ कोरोना महामारी ,दूसरी तरफ दारू के मजे लेते पटवारी

लॉकडाउन में पटवारियों की दारू पार्टी, महँगी शराब की बोतलों के साथ सेल्फी भी ली

रायसेन। देशभर में वैश्विक महामारी फैली है। कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन 2.0 जारी है। प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इन सबके बीच तीन पटवारियों की कार्यालय में बैठकर दारू पार्टी के फोटो जमकर वायरल हैं। पटवारियों ने कार्यालय में न सिर्फ जमकर दारू पार्टी की, बल्कि महँगी शराब की कई बोतलों के साथ सेल्फी खींचकर अपने साथियों को भेजी। सेल्फी शहर के मीडिया ग्रुप में वायरल हो गई, जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी ने तीनों पटवारियों को निलंबित कर दिया है।

अनुभाग बरेली जिला रायसेन में पदस्थ तीन पटवारी अजय धाकड़, धर्मेंद्र मेहरा, दयाराम ने शुक्रवार को कार्यालय के अपने कक्ष क्रमांक 30 में बैठकर दारू पार्टी की। शराब के नशे में महँगी शराब की बोतलों के साथ सेल्फी लेकर अपने साथियों को भेज दी। पर फोटो वायरल हो गई। मामले की जानकारी होने के बाद अनुविभागीय अधिकारी बृजेंद्र रावत ने तहसीलदार को जांच के आदेश दिए। जांच में कार्यालय के कक्ष क्रमांक 30 से पटवारियों की अलमारी से महँगी शराब की बोतलें निकली, जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी ने तीनों पटवारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments