एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन भारतीय महिला हॉकी टीम ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त दी.
इस ऐतिहासिक जीत की स्टार स्ट्राइकर दीपिका रहीं, जिन्होंने अकेले 8 गोल दागे. इसके साथ ही दीपिका एशियन गेम्स के किसी एक मैच में सबसे ज़्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं.
दीपिका के अलावा इशिका ने हैट्रिक लगाई, लालथंतलुआंगी ने दो गोल किए, जबकि नवनीत, साक्षी, रुतुजा, नेहा, बलजीत और लालरेम्सियामी ने भी एक-एक गोल कर जीत में योगदान दिया.
इसके इतर, 20वें एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल पक्का हो गया है. सुचिका तरियाल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की ट्रेडिशनल कैटेगरी-60 किलोग्राम के सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई हैं.
एशियन गेम्स के पहले दिन कुल 9 खेलों में 27 गोल्ड मेडल के मुक़ाबले खेले जाएंगे.
पदक तालिका के लिहाज़ से रविवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण है, जहां सबसे ज़्यादा स्विमिंग (तैराकी) में 7 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे.