Homeप्रमुख खबरेंऐक्शन में कमलनाथ शपथ लेते ही किसानों का कर्ज किया माफ

ऐक्शन में कमलनाथ शपथ लेते ही किसानों का कर्ज किया माफ

कन्या विवाह योजना के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 51 हजार किया, मप्र में चार गारमेंट पार्क बनाने को भी दी मंजूरी।
भोपाल। सीएम की कुर्सी संभालने के कुछ ही समय बाद ही कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी की फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। चुनाव के दौरान सभा में राहुल गांधी ने यह वादा किया था कि मप्र में कांग्रेस का सीएम बनते ही 10 दिन के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा। किसानों का राष्ट्रीयकृत और सहकारी बैकों द्वारा दिया गया 2 लाख रुपए तक का अल्पकालीन फसल ऋण माफ हो गया है। इसके साथ ही कन्या विवाह योजना के तहत दी जाने वाली राशि को बढ़ाकर 51 हजार कर दिया है। मप्र में चार गारमेंट पार्क बनाने को भी दी मंजूरी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments