अध्यक्ष चुने जाने के बाद सिंधु भवन को समाज की महती आवश्यकता बताया
ग्वालियर /सिंधी महापंचायत ग्रेटर ग्वालियर के चुनाव संगठक, संरक्षक एवं चुनाव अधिकारी पीतांबर लोकवानी की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें कमल माखीजानी को सर्वसम्मति से निरर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। अपने निर्वाचन पर श्री माखीजानी ने कहा कि समाज को एक नई दिशा देने के लिए नवाचारों की आवश्यकता है। सिंधी महापंचायत प्राथमिकता के आधार पर सिंधु भवन के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास करेगी। क्योंकि यह समाज की महिती आवश्यकता है। जनसुनवाई के माध्यम से सिंधी समाज के आमजन की समस्याओं के निराकरण का अभियान चलाया जाएगा। समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास के तहत स्व सहायता समूह से उनको जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही मैट्रिमोनी एप बनाकर विवाह रिश्तों को मूर्त रूप दिया जाएगा। इसी एजेंडा को लेकर सिंधी महापंचायत समाज की नई दिशा तय करेगी। चुनाव में ओमप्रकाश पार्पयानी संयुक्त अध्यक्ष, सुभाष खुशी रामानी, स्वागत अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दिलीप पंजवानी, संतोष वाधवानी, भगवानदास लखवानी, उपाध्यक्ष महेश गुलवानी, चंद्रकांत ढींगरा, रमेश बजाज, दिलीप गेही, डॉ. गिरधारी वाधवानी, शंकर पंजवानी, महासचिव, गोपाल मोटवानी, स्वागत सचिव डॉ. दीपक माखीजानी, संयुक्त सचिव, श्याम रोहिरा, सुरेश आहूजा, अनिल नत्थानी, जयराम ठक्कर, हर्ष मोरियानी, संगठन सचिव, चंद्रकुमार फुलवधिया, मुखी, शंकर लोकवानी, कोषाध्यक्ष, संगीत पार्प्यानी, सह कोषाध्यक्ष, राजेश कालरा, ऑडिटर, डॉ. हरीश खुशीरामानी चुने गए। इसके अलावा मार्गदर्शक मंडल का गठन भी किया गया। जिसमें डॉ. रमेश पंजवानी, सुरेश खत्री, आनंद करारा, डाॅ. भीष्म जैसवानी, दीनदयाल कुकरेजा, विजय काकवानी, डॉ. किशोर मगनानी एवं उथवदास चांदवानी को नामित किया गया।