Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस और उसके साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं

कांग्रेस और उसके साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं

 

ग्वालियर /मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी चारों खाने चित्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पहला चुनाव है जो देश की जनता लड़ रही है ।

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और उसके सहयोगी राजनीतिक दलों पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में एक तरफ महाविलावट करने वालों की गालीगलौज झूठ व प्रपंच है दूसरी तरफ जनता जनार्दन का विश्वास है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से ही देश पर कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा वाली सरकारें सत्तासीन रही है। मोदी ने कहा कि इन्होंने धन और गन के सहारे सता हासिल की। प्रधानमंत्री ने कहा नक्सलियों ,आतंकवाद को बढ़ावा दिया आज वामपंथ को देशवासियों ने नकार दिया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश में आदिवासियों व कमजोर वर्ग के लोगों के लिए दिए जाने वाले राष्ट्रीय पोषण आहार के धन को कमलनाथ सरकार द्वारा दुरुपयोग करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने केंद्र में कांग्रेस शासन के समय राहुल गांधी के बुंदेलखंड दौरे के समय गरीब परिवार से किए वादे को भूलने का याद दिलाते हुए कहा कि हम शासन में आये तो हमने उस परिवार की सहायता की।

प्रधानमंत्री ने विधानसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी द्वारा मध्यप्रदेश के किसानोंके दस दिन में कर्जमाफी करने के वादे को पूरा न करने का आरोप लगाते हुए कहा कि अब किसानों बैंकों द्वारा लगातार नोटिस पर नोटिस आ रहे है।

इससे पूर्व शुरआत में मंच पर उपस्थित भाजपा नेताओं प्रधानमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मंच पर ग्वालियर भिंड मुरैना लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी क्रमशः विवेक शेजवलकर, संध्या राय व नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद थे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments