Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस को झटका : 'चौकीदार चोर है' विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने...

कांग्रेस को झटका : ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन पर चुनाव आयोग ने लगाई रोक

भोपाल18 अप्रैल| देश के मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष्य में चौकीदार से आश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से है। मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांताराव ने कांग्रेस के ‘चौकीदार चोर है’ विज्ञापन को लेकर लगाई गई अपील पर सुनवाई करते हुए यह फैसला दिया है। आदेश में आयोग ने माना कि इससे छवि खराब करने की कोशिश हो रही है। विज्ञापन पर रोक लगा दी है।

 

लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत भाजपा नेताओं ने खुद को चौकीदार लिखना शुरू कर दिया । राजनीतिक फायदा लेने के उद्देश्य से कांग्रेस ने राफेल डील मामले में चौकीदार चोर का विज्ञापन जारी किया। देश के कई राज्यों में यह विज्ञापन सोशल मीडिया में कांग्रेस के द्वारा प्रचारित किया जा रहा था। जिसको लेकर मप्र भाजपा ने मुख्य निवार्चन अधिकारी को ज्ञापन देकर कांग्रेस के विज्ञापन पर रोक लगाने की मांग की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए मप्र के सीईओ वीएल कांताराव ने कांग्रेस के विज्ञापन पर रोक लगा दी थी। इस फैसले के विरोध में मप्र कांग्रेस की मीडिया विभाग की अध्यक्ष शोभा ओझा की ओर से अपील की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए सीईओ कांताराव ने आदेश जारी कर कहा है कि चौकीदार से आश्य प्रधानमंत्री मोदी से है। आयेाग के समक्ष शोभा यह साबित नहीं कर पाईं कि विज्ञापन में चौकीदार से आश्य पीएम मोदी से न होकर किसी अन्य व्यक्ति से है।

 

 

राहुल गांधी को कोर्ट भेज चुका है नोटिस

 

आयोग ने सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि राफेल के संबंध में नरेन्द्र मोदी के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का उपयोग करने पर राहुल गांधी के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवमानना याचिका स्वीकार कर ली गई है और उन्हें नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments