Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस ने जारी की 155 प्रत्याशियों की सूची ,यहां देखें किसे कहां...

कांग्रेस ने जारी की 155 प्रत्याशियों की सूची ,यहां देखें किसे कहां से मिला टिकट

भोपाल| मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची जारी कर दी| दिल्ली में कई दौर की बैठकों के बाद तय नामों पर मुहर लगी है| कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 155 नामों को शामिल किया है| इससे पहले भाजपा ने भी अपनी पहली सूची जारी की थी और 177 प्रत्याशियों का ऐलान किया हैं| दोनों ही पार्टियों की अगली सूची में शेष सीटों के नाम होंगे जो जल्द ही जारी होने की सम्भावना है|

 

पूर्व मुखयमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बेटे जयवर्धन सिंह को और भाई लक्ष्मण सिंह को टिकट दिलाने में सफल रहे हैं। जयवर्धन राघौगढ़ से और लक्ष्मण सिंह चाचौड़ा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी कलावती भूरिया और बेटे डॉक्टर कनपुरिया दोनों को टिकट दिया गया है। राजसभा सांसद विजयलक्ष्मी साधो को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है । उसके साथ साथ पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा भी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी को भोजपुर से टिकट दिया गया है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में आए अभय मिश्रा और संजय शर्मा को भी टिकट दिया गया है , वह तेंदूखेड़ा से ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस ने अपने लगभग सभी पूर्व विधायकों को टिकट दिया है|

मनावर से जयस प्रमुख डॉ. हीरालाल अलावा को कांग्रेस ने टिकट दिया है| जयस से कांग्रेस का समझौता हो गया है। जयस इंदौर-5 से भी टिकट मांग रहा है| वहीं कुणाल चौधरी को कालापीपल से मैदान में उतारा है| टिमरनी मे चाचा भतीजे मे मुकाबला। संजय शाह वर्तमान भाजपा विधायक और कांग्रेस से उनका भतीजा अभिजीत शाह मैदान में हैं| वहीं हरदा में आरके दोगने को फिर मौका मिला है|  मप्र NSUI के प्रदेश अध्यक्ष विपिन वानखेड़े को आगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्यशी घोषित किया गया है|  जावरा से महेन्द्र सिह कालूखेङा के भाई के के सिह कालूखेङा को टिकिट मिला है|

छतरपुर से आलोक चतुर्वेदी, बिजावर से शंकर प्रताप सिंह मुन्ना राजा, महाराजपुर से नीरज दीक्षित और चंदला से हरिप्रसाद प्रसाद अनुरागी को प्रत्याशी बनाया गया है|

कांग्रेस के 155 प्रत्याशियों की सूची

 

जौरा से बनवारीलाल शर्मा
सुमावली अदल सिंह  कसाना
मुरैना -रघुराज सिंह कसाना
दिमनी – गिरराज दंडौतिया
अंबाह – कमलेश जाटव
अटेर – हेमंत कटारे
लहार – डॉ गोविंद सिंह
मेहगांव – ओ पी एस भदौरिया
ग्वालियर ग्रामीण-मदन कुशवाह
ग्वालियर – प्रद्युम सिंह
ग्वालियर पूर्व – मुन्नालाल गोयल
भितरवार- लाखन सिंह
डबरा से इमरती देवी सुमन
सेवढ़ा – घनश्याम सिंह
भांडेर- रक्षा संतराम सरोनिया
करैरा – जसवंत जाटव
पोहरी- सुरेश राठखेड़ा
पिछोर – के पी सिंह
चाचौड़ा – लक्ष्मण सिंह
राघौगढ़ – जयवर्धन सिंह

गुना- शशिकुमार कथूरिया
खुरई – अरुणोदय चौधरी
सुरखी – गोविंद सिंह राजपूत
देवरी -हर्ष यादव
नरयावली – सुरेन्द्र चौदधरी
सागर – नेवी जैन
बंडा- तलवार सिंह लोधी
टीकमगगढ़ -यादवेंद्र सिंह
पृथ्वीपुर- बृजेन्द्र सिंह
निवाड़ी – कैप्टन सुरेन्द्र सिंह यादव
खरगापुर – चंदा सिंह गौर
महाराजपुर – नीरज दीक्षित
चांदला- हरिप्रसाद अनुरागी
छतरपुर – आलोक चतुर्वेदी
बिजावर – शंकर प्रताप सिंह बुंदेला
जबेरा – प्रताप सिंह लोधी
पवई – मुकेश नायक

गुन्नाैर – शिव दयाल बगरी

चित्रकूट- नीलांशु चतुर्वेदी
रहगांव – कल्पना वर्मा
सतना- सिद्धार्थ कुशवाह
नागौद- यादवेंद्र सिंह
अमरपाटन- राजेन्द्र सिंह
सिरमौर – अरुणा तिवारी
सिमरिया – त्रिजुगी नारायण शुक्ला
त्योंथर से रमाशंकर पटेल
मऊगंज – सुखेंद्र सिंह बन्ना
देवतालाब – विद्यावती पटेल
रीवा – अभय मिश्रा
गुढ़- सुंदर लाल तिवारी
चुरहट – अजय सिंह

सिहावल – कमलेश्वर पटेल
चितरंगी – सरस्वती सिंह
सिंगरौली – रेणु सिंह
धौहनी -कमलेश सिंह
बोहरी – रामपाल सिंह
जयसिंह नगर – ध्यान सिंह
जैतपुर- उमा धुर्वे
कोतमा – सुनील सर्राफ
अनूपपुर – बिसाहू लाल सिंह
पुष्पराजगढ़ -फुंदेलाल सिंह मार्को
बरवाड़ा विजय राघवेंद्र सिंह
विजयराघौगढ़ – पद्मा शुक्ला

बहोगीबंद -सौरभ सिंह सिसौदिया
पाटन – नीलेश अवस्थी
बरगी – संजय यादव
जबलपुर कैंट -आलोक मिश्रा
जबलपुर पश्चिम – तरुण भनोट
सिहोरा -खिलाड़ी सिंह
शाहपुरा -भूपेन्द्र मरावी
डिंडौरी -ओंकार सिंह मरकाम
बिछिया – नारायणसिंह पट्टा
मंडला – संजीव छोटेलाल उइके
बैहर- संजय उइके
लांजी – हिना लिखीराम कांवरे
परसवाड़ा -मधुभगत
बरघाट – अर्जुन सिंह ककोरिया
सिवनी -मोहन सिंह चंदेल
केवलारी – रजनीश हरवंश सिंह
गोटेगांव – नर्मदा प्रसाद प्रजापति
नरसिंहपुर – लखन सिंह पटेल
तेंदुखेड़ा – संजय शर्मा
गाडरवाड़ा – सुनीता पटेल
अमरवाड़ा- कमलेश शाह

सौंसर – विजय चौरे
परासिया – सोहन लाल बाल्मीकि
मुल्ताई – सुखदेव पांसे
बैतूल- निलय कुमार डागा
घोड़ाडोंगरी – ब्रह्मा भलावी
भैंसदेही – धामू सिंह सिरसाम
टिमरनी  – अभिजीत शाह
हरदा – आर के डोंगे
सिवनी मलवा – ओमप्रकाश रघुवंशी
सोहागपुर -सतपाल पलिया
उदयपुरा – देवेंद्र पटेल
भोजपुर – सुरेश पचौरी
सांची – प्रभुराम चौधरी
सिलवानी – देवेंद्र पटेल

विदिशा -शशांक भार्गव
गंजबासौदा – निशंक जैन
कुरवाई – सुभाष बोहत
सिरोंज – अशोक त्यागी
शमशाबाद – ज्योत्सना यादव
बैरसिया – जयश्री हरिकरण
भोपाल – आरिफ अकील
भोपाल दक्षिण – पीसी शर्मा
आष्टा गोपाल सिंह
इछावर शैलेन्द्र पटेल
सिहोर- सुरेन्द्र सिंह ठाकुर

नरसिंहगढ़ – गिरीश सिंह भंडारी
राजगढ़ -बापू सिंह तोमर
खिलचीपुर – प्रियव्रत सिंह
सारंगपुर -काला मालवीय
सुसनेर – महेन्द्र सिंह परिहार
आगर – विपिन वानखेड़े
शाजापुर – हुकुम सिंह कराड़ा
कालापीपल -कुणाल चौधरी
सोनकच्छ – सज्जन सिंह वर्मा
देवास – जय सिंह ठाकुर
बागली – कमल सिंह वस्केले
मंधाता – नारायण सिंह पटेल
हरसूद -सुखराम सालवे
नेपानगर सुमित्रा देवी
बुरहानपुर -हामिद काज़ी

भीकनगांव -झूमा सोलंकी
बड़वाह – सचिन बिड़ला
महेश्वर – लिजयलक्ष्मी साधौ
कसरावद- सचिन यादव
भगवानपुरा – विजय सिंह सोलंकी
सेंधवा – ग्यारसी लाल रावत
राजपुर – बाला बच्चन
बड़वानी – रमेश पटेल
जोबट- कलावती भूरिया
झाबुआ – विक्रांत भूरिया
थांदला – वीर सिंह भूरिया
सरदारपुर -प्रताव ग्रेवाल
गंधवानी – उमंग सिंगार
कुक्षी – सुरेन्द्र सिंह बघेल
मनावर -हीरा अलावा
धरमपुरी -प्राचीलाल मीणा
धार – प्रभा सिंह गौतम

बदनावर – राजवर्धन सिंंह दातीगांव
इंदौर-3-अश्विन जोशी
महू -अंतर सिंह डाबर
राऊ -जीतू पटवारी
सांवेर- तुलसी सिलावट
नागदा – दिलीप सिंह गुर्जर
तराना – महेश परमार
घट्टिया – रामलाल मालवीय
बड़नगर -मुरली मोरवाल
रतलाम ग्रामीण -लक्ष्मण सिंह डिंडौर
सैलाना -हर्ष विजय गहलोत
जौरा – के के सिंह
सुवासरा – हरदीप सिंह डांग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments