HomeBreakingकांग्रेस ने तय किये 77 नाम 40 लगभग तय बाहुबली केपी और...

कांग्रेस ने तय किये 77 नाम 40 लगभग तय बाहुबली केपी और गोविंद भी शामिल

मध्यप्रदेश में सत्ता की प्रबल दावेदार कांग्रेस के भीतर से जो खबर आ रही है उसके अनुसार  विधानसभा चुनाव हेतु प्रदेश स्तर पर लगभग 77 नामों पर सहमति बन गई है इनमें से 40 नाम तो ऐसे हैं जिन्हें दिल्ली से मंजूरी की औपचारिकता भर शेष है। बाकी के 37 नामों पर कुछ असमंजस है जिन्हें भी शीघ्र दूर किये जाने की खबर है। ग्वालियर अंचल की बात करें तो 40 लोगों की लिस्ट में कांग्रेस के बाहुबली के पी सिंह, गोविंद सिंह जैसे नेता शामिल हैं। हालांकि की अधिकृत रूप से पार्टी ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

पहली सूची में जिन विधायकों के नाम घोषित हो सकते हैं, उनमें नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष बाला बच्चन, लोकलेखा समिति अध्यक्ष रामनिवास रावत, डॉ गोविंद सिंह, केपी सिंह, आरिफ अकील, सुंदरलाल तिवारी, जीतू पटवारी, हिना कावरे, मधु भगत, रजनीश सिंह, मनोज अग्रवाल, फुंदीलाल मार्को, ओमकार सिंह मरकाम, ब्रजेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, हेमंत कटारे, योगेंद्र सिंह, हर्ष यादव, निशंक जैन, उमंग सिंघार, कमलेश्वर  पटेल, यादवेंद्र सिंह, शैलेंद्र पटेल, महेंद्र सिसोदिया, गोपाल चौहान, जयवर्द्धन सिंह, सुरेंद्र बघेल, सौरभ सिंह, नीलेश अवस्थी, तरुण भानोत, संजीव उइके, सोहनलाल बाल्मीकि, जतन उइके, रामकिशोर दोगने, सचिन यादव, विजय सिंह सोलंकी और हरदीप सिंह डंग शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments