सिंधिया को बनाया जा सकता है प्रदेश चुनाव संचालन समिति का अध्यक्ष
भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पिछले एक दो दिन से प्रदेश संगठन में बदलाव के संकेत दे रहे हैं. जबलपुर में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कमलनाथ ने अध्यक्ष की घोषणा पर कहा था कि कुछ देर और इंतजार कीजिये. इसके बाद कांग्रेस के गलियारों में इस बदलाव की चर्चाएं गर्म होने लगी हैं. कांग्रेस नेता भी मान रहे हैं कि कमलनाथ के इस तरह के बयान से ये साफ हो गया है कि बदलाव होने वाला है. उधर, बीजेपी को कमलनाथ में कोई दम नजर नहीं आता है. बीजेपी का मानना है कि कमलनाथ एकउम्रदराज नेता हैं और छिंदवाड़ा तक सीमित हैं. इंदौर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने कहा कि जल्द ही अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी. कमलनाथ के प्रदेशाध्यक्ष बनने को लेकर लम्बे समय से कयास लगाए जा रहे है लेकिन कमलनाथ ने साफ कर दिया कि प्रदेशाध्यक्ष का ऐलान एक दो दिन में ही हो जाएगा.