मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में चुनाव है। इससे पहले भाजपा के नाराज और असंतुष्ट नेताओं ने चिंता बढ़ा दी है। दीपक जोशी के जाने के बाद अब भाजपा नाराज नेताओं को मनाने में जुटने के साथ ही कांग्रेस में सेंध लगाने में जुट गई है। शनिवार को कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री लाखन सिंह सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात करने पहुंचे। जिसके बाद अटकलों का दौर शुरू हो गया। वहीं, सीएम ने नाराज सत्यनारायण सत्तन और हिम्मत कोठारी से भी मुलाकातपूर्व मंत्री लाखन सिंह ने सीएम शिवराज से मुलाकात करने उनके निवास पहुंचे। दोनों के बीच आधे घंटे तक चर्चा हुई। लाखन सिंह ग्वालियर की भितरवार सीट से विधायक है। लाखन सिंह की सीएम से मुलाकात के सियासी मायने निकाले जाने लगे। हालांकि लाखन सिंह से पूछने पर उन्होंने कहा कि भितरवार में किरार समाज का सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन है। सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष है। कार्यक्रम का निमंत्रण देने ही सीएम शिवराज को गया था।
विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले आज भारतीय जनता पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है. पार्टी के पूर्व विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं, जिससे भारतीय जनता पार्टी पर कांग्रेस पार्टी ने एक बहुत बड़ा वार किया है. अब इस सब बीच भाजपा भी कहां शांत रहने वाली है और हो सकता है कि जल्द बीजेपी कांग्रेस को भी एक बड़ा झटका दे सकती है.
दरअसल, पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक लाखन सिंह की सीएम से मुलाकात से सियासी हलचल मच गई है. कांग्रेस विधायक लाखन सिंह ने सीएम से मुलाकात की. पूर्व मंत्री करीब 20 मिनट सीएम हाउस में रहे. लखन सिंह भितरवार से कांग्रेस विधायक हैं. लाखन सिंह यादव कुछ देर पहले सीएम हाउस से निकले थे.
सत्यनारायण सत्तन से भी सीएम शिवराज ने की मुलाकात
बता दें कि आज सत्यनारायण सत्तन से सीएम शिवराज ने मुलाकात की है. सत्यनारायण सत्तन को सीएम हाउस बुलाया गया था. सत्यनारायण सत्तन के बयान के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने उन्हें तलब किया था.