Homeप्रमुख खबरेंकांग्रेस करेगी दिल्ली में महारैली, मप्र से 50 हजार कार्यकर्ता 100 विशेष...

कांग्रेस करेगी दिल्ली में महारैली, मप्र से 50 हजार कार्यकर्ता 100 विशेष ट्रेनों से दिल्ली पहुँचेंगे

 

भोपाल 8 नवंबर 2025/मध्यप्रदेश  कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया ।

पत्रकार वार्ता में  जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस एक भी देशभक्त नागरिक का नाम वोटरलिस्ट से नहीं कटने देगी इसी विषय को लेकर 25 से 30 नवंबर तक दिल्ली में देशव्यापी महारैली होगी।रामलीला मैदान से लाखों कार्यकर्ता पैदल मार्च करेंगे और 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन के सामने पाँच किलोमीटर लंबी मानव-श्रृंखला बनेगी।काग्रेस 5 करोड़ हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन राष्ट्रपति को सौंपेगी। उन्होंने कहा मध्यप्रदेश से 50,000 कार्यकर्ता 100 विशेष ट्रेनों से दिल्ली पहुँचेंगे।

राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग से पाँच सवाल पूछे थे, लेकिन जवाब दे रहे हैं गृह मंत्री अमित शाह। इसका मतलब साफ है — आयोग पर भाजपा का कब्जा पूरा हो चुका है।”

उन्होंने बताया कि बिहार के पहले चरण में लाखों मतदाता अपने बूथ नहीं ढूंढ पाए क्योंकि नाम रातोंरात गायब कर दिए गए। उन्होंने सवाल किया
प्रधानमंत्री ने कहा था कि घुसपैठियों के नाम काटे गए, पर मध्यप्रदेश के अठ्ठाईस लाख पलायन मजदूर क्या घुसपैठिए हैं?

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री  दिग्विजय सिंह  ने कहा कि सन् 2003 में जन्म-तिथि, राशन कार्ड, स्कूल सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज पर्याप्त थे,लेकिन अब नागरिकता प्रमाण-पत्र मांगा जा रहा है जो 99% भारतीयों के पास नहीं है। दिग्विजय सिंह ने मांग की कि चुनाव आयोग चुनाव की घोषणा होते ही मतदाता सूचियों को फ्रीज करे।ताकि उसके बाद कोई भी नाम घटाया बढ़ाया न जा सके।सिंह ने कहा कि आयोग जो मतदाता सूची उम्मीदवारों को देती है और चुनाव के दिन जो पीठासीन अधिकारी के पास होती है उनमें अंतर होता है।सैकड़ों मतदाताओं को इस सप्लीमेंट्री सूची की आड़ में मतदान से वंचित किया जाता है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में 10 साल में 88हजार घुसपैठियों को वापिस भेजा जबकि भाजपा ने 11 साल में केवल 2400 घुसपैठिये ढूंढे,
लेकिन बिहार में एक झटके में घुसपैठ का हल्ला मचाकर 62 लाख नाम काट दिए गए।इस अवसर पर  उमंग सिंघार ने दस  सवाल खड़े किए उन्होंने कहा“बारह राज्यों में इक्कीस साल बाद एक साथ SIR क्यों?”

इस अवसर पर संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले, वरिष्ठ नेता रामेश्वर नीखरा, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया, प्रदेश प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अजीत भदौरिया, उपस्थित रहे

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments