हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ने पूल-डी में अपने तीन मुकाबलों में से एक में हार और दो को जीतने के साथ टॉप-8 में अगले राउंड के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया था। अब भारतीय हॉकी टीम को पूल-E में जगह मिली है, जिसमें उसके साथ इंग्लैंड के अलावा मेजबान नीदरलैंड और अर्जेंटीना की टीम शामिल है। यहां पर टीम इंडिया का सामना नीदरलैंड और अर्जेंटीना से ही होगा, जिसमें उसका पहला मैच 22 अगस्त को मेजबान नीदरलैंड की टीम के खिलाफ एम्सटेलवीन के वेगेनेर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 से होगा। इस मैच का भारत में सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार की ऐप पर किया जाएगा। नीदरलैंड की टीम का पहले राउंड में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जिसमें वह तीनों मैचों को जीतने में कामयाब रही थी।
कुछ देर बाद हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में मेजबान नीदरलैंड से भिड़ेगी भारतीय टीम
RELATED ARTICLES