Homeप्रमुख खबरेंकेंद्रीय मंत्री तोमर की माँ की तबियत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

केंद्रीय मंत्री तोमर की माँ की तबियत बिगड़ी अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर के सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की माता श्रीमती शारदा देवी का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया है।

श्रीमती शारदा देवी  पिछले कुछ दिनों से वृद्धावस्था के चलते बीमार थीं और दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ ले रहीं थीं। पारवारिक सूत्रों के अनुसार  बुधवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद चिकिस्तकों ने उन्हें अस्पताल के ICU में भर्ती करने की सलाह दी। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
मां का स्वास्थ्य खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के बाद केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने तात्कालिक रूप से अपने कार्यक्रम रद्द करके अस्पताल पहुंचकर मां के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments