Homeग्वालियर अंचलकेंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया व...

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी द कश्मीर फाइल्स फिल्म

इस विशेष शो का  आयोजन भाजपा के युवा नेता देवेंद्र सिंह तोमर रामू ने किया था

भारत माता के जयघोष व भाजपा के परंपरागत संकल्प जहां शहीद हुए मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, से गूंज उठा सिनेमा हॉल

ग्वालियर /कश्मीरी पंडिताें के दर्द को पहली बार उजागर कर लोगों के दिलों तक पहुंचाने वाली द कश्मीर फाइल्स फिल्म शनिवार को डीडी मॉल में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी। इस विशेष का शो आयोजन भाजपा के युवा नेता देवेंद्र सिंह तोमर रामू ने किया था। फिल्म देखने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह था। मॉल भारत माता के जयघोष व भाजपा के परंपरागत संकल्प जहां शहीद हुए मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, से गूंज रहा था। पांच मिनिट में हाल फुल हो गया था। भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी भारी संख्या में फिल्म देखने के लिए पहुंची थीं। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहली बार कश्मीरी पंडिताें का दर्द फिल्म के माध्यम से उजागर हुआ है और उनका दर्द लोगों के दिलों तक पहुंचा है। भाजपा के संकल्प धारा-370 को समाप्त कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीरियों को राहत दी है। आज केंद्र सरकार के संकल्प व दृढ़ निश्चय के कारण पड़ोसी मुल्क का आतंक अंतिम सांसें गिन रहा है। कश्मीर में शांति और सुकुन की वापसी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments