Homeग्वालियर अंचलकेंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हरदा में हुए हादसे पर व्यक्त की संवेदना...

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने हरदा में हुए हादसे पर व्यक्त की संवेदना देखें वीडियो

कहा  पूरी संवेदनशीलता व तत्परता के साथ पीड़ितों की जान बचाने में सरकार और प्रशासन जुटी हे,हरदा की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दुख की इस घड़ी में पूरी भाजपा पीड़ितों के साथ

गुना / केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। हादसे में कुछ भाई-बहनों की मृत्यु हुई है, कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। मुसीबत की इस घड़ी में पूरी भारतीय जनता पार्टी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्यों में लगा है। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया कि केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने गुना दौरा कार्यक्रम के अंर्तगत स्थानीय प्रीतम वाटिका में धाकड़ किरार समाज सम्मेलन के संबोधन से पूर्व उन्होंने हरदा में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए समाज जनों के साथ खड़े होकर 2 मिनिट का मोन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments