Homeप्रमुख खबरेंकेरल की ऐतिहासिक जीत के हीरो तथा तिरुअनंतपुरम के महापौर,जनप्रतिनिधियों का ग्वालियर...

केरल की ऐतिहासिक जीत के हीरो तथा तिरुअनंतपुरम के महापौर,जनप्रतिनिधियों का ग्वालियर में आत्मीय स्वागत

केरल के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का रेलवे स्टेशन पर किया भव्य जोरदार स्वागत

ग्वालियर 11 फरवरी 2026/ भारतीय जनता पार्टी केरला के निर्वाचित प्रतिनिधि केरला एक्सप्रेस से दिल्ली जाते समय ग्वालियर रेलवे स्टेशन भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सभी जनप्रतिनिधियों का पुष्पमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर सारा रेलवे स्टेशन ढोल नगाड़े और गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो रहा था।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने बताया कि यह प्रथम अवसर है जब केरल में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की प्रचंड व ऐतिहासिक विजय हुई। भाजपा केरल के सभी निर्वाचित प्रतिनिधि केरला एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहें हैं।
केरला मे भाजपा के नव निर्वाचित पार्षदगण और महापौर के दिल्ली प्रवास के मध्य ग्वालियर स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा महानगर अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया जी के नेतृत्व मे भव्य स्वागत हुआ.
अध्यक्ष जयप्रकाश जी एवं पूर्व सांसद से चर्चा करते हुए केरल मे तिरुअनंतपुरम से चुने भाजपा के प्रथम महापौर श्री बी राजेश जी नें कहा कि हमारे कार्यकर्ताओ के वर्षो के कठिन संघर्ष, त्याग, तपस्या एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बलिदान और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत पहली बार केरल में प्राप्त हुआ है। केरल के सभी जनप्रतिनिधियों ने ग्वालियर में भाजपा कार्यकर्ताओं के भव्य स्वागत से अभिभूत हुए उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया सहित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रेलवे स्टेशन पर पूर्व सांसद श्री विवेक शेजवलकर, पूर्व जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, नवनियुक्त जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति, बिट्टू तोमर, राजू पलैया, विनोद शर्मा, विकास साहू, प्रिया तोमर, रेशु राजावत, चन्दन पटेल, राघवेंद्र शर्मा, डॉ निशिकांत मोघे, गौरव बाजपेई, आलोक आहूजा, नितेश थापक, मंडल अध्यक्षगण मुकेश दुबे, शिवसिंह यादव, चिंटू परमार, लवी खंडेलवाल, मुलायम सिंह, डॉ अंजलि रायजादा, महेंद्र सोलंकी, बेटू शर्मा,यतीश आदि सैंकड़ो कि संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments