Homeप्रमुख खबरेंके आर जी कॉलेज विधि संस्थान द्वारा संविधान दिवस पर भाषण एवं...

के आर जी कॉलेज विधि संस्थान द्वारा संविधान दिवस पर भाषण एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित

ग्वालियर 26 नवंबर 2025/शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, ग्वालियर में विधि संस्थान द्वारा संविधान दिवस सप्ताह – 2025 के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
संविधान सप्ताह – 2025 के अंतिम दिन 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा भारतीय संविधान पर अपने विचार प्रस्तुत किये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपेन्द्र कुशवाह, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती मीना सचान, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अनुपम गुप्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. डी. पी. सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. कुमकुम माथुर ने की । कार्यक्रम में विधि संस्थान की सह-समन्वयक डॉ. अंजु यादव, विधि संस्थान की फैकल्टी एवं करीब 250 से ज्यादा छात्राएं उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments