Homeप्रमुख खबरेंकौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्टर ग्वालियर का पदभार ग्रहण किया

कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्टर ग्वालियर का पदभार ग्रहण किया

नवागत कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने कलेक्टर ग्वालियर का पदभार ग्रहण किया

नवागत कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार की देर शाम ग्वालियर पहुँचकर कमिश्नर ग्वालियर संभाग के निवास कार्यालय पर कलेक्टर जिला ग्वालियर का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने अधिकारियों से चर्चा कर जानकारी ली। पदभार ग्रहण के दौरान संभाग आयुक्त ग्वालियर श्री एम बी ओझा से भेंट कर जिले के संबंध में जानकारी ली।

नवागत कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिवम वर्मा से कलेक्टर का प्रभार ग्रहण किया। इस मौके पर नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन, अपर कलेक्टर श्री टी एन सिंह, श्री रिंकेश वैश्य, एसडीएम डबरा श्रीमती जयति सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

नवागत कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2010 के प्रशासनिक अधिकारी हैं । इसके पूर्व आप कलेक्टर विदिशा के पद पर कार्यरत थे। नवागत कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह कलेक्टर नीमच के रूप में, आयुक्त नगर निगम सागर एवं एसडीएम केयोलारी में अपनी सेवायें दे चुके हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments