Homeप्रमुख खबरेंक्या सच में लापता हैं मुरैना सांसद अनूप मिश्रा

क्या सच में लापता हैं मुरैना सांसद अनूप मिश्रा

 

 

 

क्या फायर ब्रांड भाजपा सांसद अनूप मिश्रा सच में लापता हैं,वैसे हमारे सूत्र तो कह रहे हैं श्री मिश्रा लगभग एक सप्ताह की पारवारिक यात्रा के बाद आज ग्वालियर लौट आये हैं । आप सोच रहे होंगे श्री मिश्रा पर इतनी गूढ़ चर्चा क्यों हो रही है। तो हम आपको बताते हैं। अनूप मिश्रा आजकल अपनों की ही गहरी राजनीति का शिकार बने हुए हैं। इसी के चलते

एससी एसटी एक्ट विरोधियों द्वारा मुरैना में स्थानीय सांसद का अनोखा विरोध सामने आया है| यहां सपाक्स कार्यकर्ताओं ने सांसद अनूप मिश्रा को लापता घोषित किया है और थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए आवेदन भी दिया है|

दरअसल, एससी एसटी एक्ट में संसोधन के विरोध में देश भर में सवर्ण समाज प्रदर्शन कर रहा है और इस एक्ट को लेकर नेताओं को काले झंडे दिखाए जा रहे हैं| इस डर से नेता ज्यादातर सार्वजानिक स्थानों पर दिखाई नहीं दे रहे, वहीं अपने कार्यक्रमों में भी छिपछिपा कर पहुँच रहे हैं| सपाक्स कार्यकर्ताओं ने सांसद को लापता घोषित करते हुए सिटी कोतवाली में सांसद की गुमशुदगी दर्ज कराने आवेदन दिया है, साथ ही क्षेत्र में लापता सांसद के पोस्टर लगाए हैं| सूचना देने वाले को 51रूपये नगद इनाम की घोषणा भी की है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments