Homeखेलक्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित

क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम घोषित

15 अप्रैल / ICC विश्व कप 2019 के लिए सोमवार (15 अप्रैल) को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का ऐलान कर दिया गया है। टीम में ऋषभ पंत और अंबाती रायडू को जगह नहीं मिल पाई है। विजय शंकर और केदार जाधव को टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया है।

ये है वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ी: 
विराट कोहली (कप्तान)
रोहित शर्मा (उपकप्तान)
शिखर धवन 
केएल राहुल
विजय शंकर
महेंद्र सिंह धौनी
केदार जाधव
दिनेश कार्तिक
युजवेंद्र चहल
कुलदीप यादव
भुवनेश्वर कुमार
हार्दिक पांड्या
रवींद्र जडेजा
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद शमी

बता दें कि विश्वकप का आयोजन 30 मई से इंग्लैंड में होना है और इंग्लैंड वही जगह है जहां भारत ने पहली बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी में विश्वकप जीतकर इतिहास रचा था। भारत ने दूसरी बार 2011 में अपनी मेजबानी में यह खिताब अपने नाम किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments