Homeग्वालियर अंचलक्रेन दुर्घटना में मृत नगरनिगम कर्मचारी के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे...

क्रेन दुर्घटना में मृत नगरनिगम कर्मचारी के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री

*राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री कुशवाह ने नगर निगम के दिवंगत कर्मचारी स्व. राजौरिया के घर पहुँचकर शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं*

ग्वालियर 16 अगस्त 2021/ नगर निगम की फायर हाइड्रोलिक मशीन पलटने से दिवंगत स्व प्रदीप राजौरिया के निवास पर पहुँचकर उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह ने शोक संवेदनाएँ व्यक्त कीं। उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार आप सबके दुःख में सहभागी है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुःखद घटना को स्वयं के संज्ञान में लेकर तत्परता से आर्थिक सहायता मुहैया कराई है। साथ ही अनुकंपा नियुक्ति देने के निर्देश भी दिए हैं। श्री कुशवाह ने कहा सरकार आगे भी मदद करती रहेगी।
ज्ञात हो गत 14 अगस्त को महाराज बाड़ा पर निगम की फायर हाइड्रोलिक मशीन पलटने से शहर के वीरपुर बांध क्षेत्र के निवासी प्रदीप राजौरिया सहित नगर निगम के तीन कर्मचारियों का दुःखद निधन हो गया था।
राज्यमंत्री श्री कुशवाह ने सोमवार को डबरा में श्री हेमंत कुशवाह के निवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई श्री अनिल कुशवाह जी के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर सर्वश्री कप्तान सिंह सहसारी व प्रेम सिंह राजपूत उनके साथ थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments