Homeग्वालियर अंचलखाद की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगी रासुका

खाद की कालाबाजारी करने वालों पर लगेगी रासुका

कलेक्टर ने कहा खाद वितरण में जरा सी भी अनियमितता वर्दाश्त नहीं होगी

ग्वालियर /कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट किया खाद की कालाबाजारी और वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर रासुका ( राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाई जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन , किसान कल्याण एवं कृषि विकास , सहकारिता तथा खाद वितरण से जुड़े अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खाद वितरण पर कड़ी निगरानी रखें। जिस भी खाद दुकान पर गड़बड़ी दिखे उसके संचालक के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराएँ। साथ ही रासुका की कार्रवाई भी प्रस्तावित करें। उन्होंने साफ किया खाद वितरण में जरा सी भी अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने सोमवार की शाम रायरू में जब्त हुए खाद को जिले से बाहर भेजने की जुर्रत करने वाले खाद दुकानदारों के खिलाफ रासुका की कार्रवाई प्रस्तावित करने की हिदायत भी दी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments