भोपाल 25 जनवरी 2026गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को होने वाले आयोजनों को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राजधानी भोपाल सहित इंदौर,ग्वालियर,उज्जैन और अन्य प्रमुख शहरों में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होने वाले मुख्य राज्य स्तरीय समारोह के लिए सुरक्षा बलों द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी कर ली गई है। रिहर्सल के दौरान परेड, सुरक्षा घेरे, आपात स्थिति से निपटने और वीवीआईपी मूवमेंट से जुड़े सभी पहलुओं का अभ्यास किया गया।
प्रशासन के अनुसार गणतंत्र दिवस समारोह को शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल, निगरानी और चेकिंग की व्यवस्था की गई है। सार्वजनिक स्थलों और कार्यक्रम स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।