Homeप्रमुख खबरेंगुजरात के रास्ते मध्यप्रदेश भी आतंकी निशाने पर प्रदेश की सभी सीमा...

गुजरात के रास्ते मध्यप्रदेश भी आतंकी निशाने पर प्रदेश की सभी सीमा सील

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीते कई दिनोंं से सुरक्षा को लेकर प्रदेश भर में हाई अलर्ट है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुजराज में आतंकियों के होने की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को मिली है। आतंकी गुजरात होते हुए मध्य प्रदेश में भी घुस सकते हैं। जिसके मद्दे नजर प्रदेश की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। गुजरात और मध्यप्रदेश को जोड़ती खंगेला चेकपोस्ट पर हथियारों से लेस पुलिस और SRP जवान चैकिंग कर रहे हैं। झाबुआ जिले और गुजरात बॉर्डर से  लगी सभी सीमाओ पर ये चेकिंग जारी है। वहीं झाबुआ जिले के पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने बताया कि गुजरात पुलिस के अलर्ट को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से झाबुआ जिले की गुजरात से लगी सीमा पर भी विशेष चौकसी बरती जा रही है। गुजरात के दाहोद आदि क्षेत्र मध्यप्रदेश की इस जिले की सीमा से लगे हुए हैं। √दरअसल हाल ही में प्रदेश के ग्वालियर स्थित एयरबेस पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments