Homeप्रमुख खबरेंग्वालियर अंचल में जानलेवा हुई गर्मी 44 तक जा पहुंचा पारा

ग्वालियर अंचल में जानलेवा हुई गर्मी 44 तक जा पहुंचा पारा

ग्वालियर चम्बल अंचल में सनसनाती गर्म हवाओं और तमतमाते सूरज ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित करना शुरू कर दिया है। अंचल में गर्मी का हाल यह है कि तापमापी का पारा 44 के पास पहुंच गया है। सर्वाधिक परेशानी का सामना उन लोगों को करना पड़ रहा है जो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार में जुटे हैं। प्रातः दस बजते बजते चिलचिलाती धूप और लपट इन्हें बेहाल कर रही है।  राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण अगले दो दिन में मध्यप्रदेश के कई शहर लू की चपेट में आ सकते हैं। राजधानी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.4 अंकित हुआ है। मोसम विभाग के अनुसार धार, छिंदवाड़ा और खरगोन में लू का प्रभाव रहा। खरगोन दो दिन से लू की चपेट में है। उन्होंने कहा कि अगले दो तीन दिन में प्रदेश के कई और शहर भी लू की चपेट में आ सकते है। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 46.5 डिग्री के साथ खरगोन रहा। यहां सामान्य से पांच डिग्री से अधकि तापमान है राजधानी में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। इसी प्रकार न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.4 अंकित हुआ है। प्रदेश में नौगांव में 44.9, दमोह और खरगोन 44.5, ग्वालियर में 43.5 खजुराहो में 43.9, रायसेन में 43.6, शाजापुर में 43.4 , बैतूल में 43.4 और छिंदवाडा में 42.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अगले चौबीस घंटों में इंदौर , सागर , ग्वालियर, उज्जैन और होशंगाबाद संभाग के जिलों में कहीं कहीं लू चलने व तापमान 44 ओर इसके पार जाने की संभावना है। भोपाल में भी गर्म हवाओं के साथ तापमान में और इजाफा होने का अनुमान है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments