भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है इस सूची में 18 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश की 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। भिंड ग्वालियर और धार पर उम्मीदवार का ऐलान किया गया ह। ग्वालियर से अशोक सिंह का नाम फाइनल, भिंड से देवाशीष जरारिया और धार आरक्षित सीट से दिनेश गिरवाल को उम्मीदवार बनाया गया है।
अब तक कांग्रेस 28 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है अब से इंदौर पर सस्पेंस बाकी है। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने एक और सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। जिसमें मध्य प्रदेश की 3 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। भिंड, ग्वालियर और धार पर उम्मीदवार का ऐलान किया गया है। शनिवार को जारी सूची में हरियाणा की 6 उत्तर प्रदेश की 9 सीट और मध्य प्रदेश की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है।
