Homeप्रमुख खबरेंचम्बल की धरा पर शिवराज को जोरदार जनआशीर्वाद स्वागत को सड़कों पर...

चम्बल की धरा पर शिवराज को जोरदार जनआशीर्वाद स्वागत को सड़कों पर उमड़ी भीड़

शिवराज ने कहा पुलिस में भर्ती होकर गुंडों की अक्ल ठिकाने लगायेंगी बेटियां

भांडेर में मुख्यमंत्री का वादा, अगले चार सालों में झोपड़ी मुक्त होगा मध्यप्रदेश

नरेंद्र सिंह बोले कांग्रेस के पंजे ने देश को बर्बाद किया

 

शिवराज सिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा में  आज दतिया जिले के भाण्डेर, भिण्ड जिले के दबोह, लहार, सेवढ़ा और मौ में भारी भीड़ उमड़ पड़ी चम्बल की जनता शिवराज की एक झलक पाने उनका स्वागत करने व उन्हें सुनने को बेचैन दिखाई दी। इन

स्थानों पर दर्जनों सभाओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की बेटियों को पुलिस की भर्ती में 33 प्रतिशत जगह मिलेगी, ताकि ये बेटियां प्रदेश में गंुडों की अक्ल ठिकाने लगाने का काम कर सके। इसके साथ ही बेटियों को शिक्षकों की भर्ती में भी 50 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। प्रदेश में बेटियां बोझ नहीं हैं, बल्कि 28 लाख से अधिक लाडली लक्ष्मी बेटियां लखपति हैं।

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा शनिवार को दतिया जिले के भांडेर से शुरू हुई। यात्रा के पहले आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि एक समय था जब समूचा चंबल क्षेत्र डाकुओं की समस्या से ग्रस्त था। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने चंबल के बीहड़ों को दस्यु समस्या से मुक्त कराया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने तालियों की गड़गडाहट के बीच घोषणा की कि सिंध नदी पर 2300 करोड़ की लागत से बांध बनाया जायेगा। जो ग्वालियर-चंबल संभाग का सबसे बड़ा बांध होगा। इस बांध के बन जाने से भाण्ड़ेर के साथ-साथ भिण्ड़ जिले को भी सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में क्षेत्र के 28 गांव के लोगों की मांग को पूरा कर उन्हें राजघाट परियोजना से जोड़़ा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चंबल एक्सप्रेस-वे का कार्य भी शीघ्र शुरू होगा, जो विकास के नए आयाम रचेगा।


कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद सबसे अधिक राज किया, लेकिन गांव, गरीब और किसान के लिए कुछ नहीं किया, उल्टा गरीबों का शोषण किया। सिर्फ चुनाव के समय कांग्रेस को गरीबों की याद आती है। इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओं का नारा दिया लेकिन गरीबी हटाने की बजाय, गरीबों को ही हटाने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भी बजट था, पैसा था लेकिन फिर भी मध्यप्रदेश का विकास नहीं किया। मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास की नई गाथा लिखने का काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने जब सभा में उपस्थित किसान भाईयों से पूछा कि क्या कांग्रेस ने किसानों की

सुध ली या गरीबों का भला किया ? तो सभा में उपस्थित हजारों किसानों ने अपने हाथ उठाकर मुख्यमंत्रीजी की बात से सहमति जतायी। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आम आदमी की जिंदगी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार सवेरा लाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार का एकमात्र लक्ष्य किसानों का कल्याण और गरीबों का उत्थान है। उन्होंने कहा कि हम हर गरीब को मकान देंगे और अगले 4 सालों में प्रदेश को झोपड़ी मुक्त कर लिया जायेगा। उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यदि सरकार ने पूरी ईमानदारी से जनता की सेवा की है, तो भारतीय जनता पार्टी को और शिवराज को आशीर्वाद दें।

भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगा जनता का समर्थन: तोमर

सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान की जनआशीर्वाद यात्रा को जनता का जो समर्थन मिल रहा है वह अद्भुत है। यहीं जन समर्थन भारतीय जनता पार्टी की विजय को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 2003 के पहले कांग्रेस की सरकार थी, उसकी कोई उपलब्धि नहीं थी। केंद्र में 2014 के पहले 10 साल यूपीए की सरकार रही। भ्रष्टाचार और घोटालों का बोलबाला रहा। कांग्रेस के पंजे ने देश को बर्बाद किया। कांग्रेस का नेतृत्व सिर्फ जनता को भ्रमित करना जानता है। श्री तोमर ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि जैसे-जैसे जनआशीर्वाद यात्रा आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे कांग्रेस हल्के स्तर पर आएगी। कांग्रेस का जनआशीर्वाद यात्रा से भयभीत होना ही भाजपा की सरकार बनना और श्री शिवराज सिंह चैहान का मुख्यमंत्री बनना सुनिश्चित करेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी के साथ उनकी धर्मपत्नि श्रीमती साधना सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद श्री प्रभात झा, प्रदेश शासन के मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा, श्रीमती माया सिंह, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, श्रीमती साधना सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्री अवधेश नायक, विधायक श्री घनश्याम पिरोनिया, श्री राधेलाल बघेल, जिला अध्यक्ष श्री विक्रमसिंह बुन्देला सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

जनआशीर्वाद यात्रा 29 जुलाई को भिण्ड में

 

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की जनआशीर्वाद यात्रा 29 जुलाई को भिण्ड से प्रारंभ होगी। आप प्रातः 9.30 बजे विशिष्ठजन एवं पार्टी पदाधिकारियों से भेंट करेंगे। 10 बजे पत्रकार-वार्ता को संबोधित करेंगे।
जनआशीर्वाद यात्रा प्रातः 11 बजे अटेर विधानसभा के परा से विशाल सभा के पश्चात प्रारंभ होगी। यात्रा प्रतापपुरा में रथसभा, चौमो में स्वागत एवं रथसभा के पश्चात् दद्दा का कुआ, कचनाव होते हुए दोप. 1.25 बजे गोरमी पहुंचेंगे जहां रथसभा को संबोधित करेंगे। बुधारा, नंद का पुरा, भजपुरा में जनआशीर्वाद यात्रा के भव्य स्वागत के पश्चात् दोप. 2 बजे पोरसा पहुंचकर रथसभा होगी। यात्रा का सेंथरा अहीर, थरा में स्वागत होगा और 3 बजे अंबाह पहुंचकर विशाल जनसभा को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। दोप. 3.50 बजे जनआशीर्वाद यात्रा बरेह, रानपुर में स्वागत के पश्चात् दिमनी पहुंचेगी, जहां मंचसभा होगी। यात्रा का बड़ागांव, जींगनी, मुडियाखेरा, बड़ोखर में भव्य स्वागत के पश्चात् मुरैना पहुंचेगी। मुख्यमंत्री मुरैना में रोड शो करने के पश्चात् विशाल जनसभा को संबोधित कर जन आशीर्वाद लेंगे। रात्रि 9 बजे मुख्यमंत्री जी मुरैना से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments