Homeप्रमुख खबरेंचुनाव आयोग ने जारी किया मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा,रिकॉर्ड तोड़ 74.85...

चुनाव आयोग ने जारी किया मतदान प्रतिशत का अंतिम आंकड़ा,रिकॉर्ड तोड़ 74.85 प्रतिशत वोट पड़े

भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्य चुनाव आयोग ने मतदान का अंतिम आंकड़ा जारी कर दिया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीएल कांताराव ने बताया कि प्रदेश में  रिकॉर्ड तोड़ 74.85 फीसदी मतदान हुआ। पुरूषों ने  75.72% और महिलाओं ने 73.86% मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस तरह पुरूष मतदान के मामले में महिलाओं से इस बार आगे रहे। वहीं, आयोग द्वारा 289 उम्मीदवरों को नोटिस जारी किया है। इन उम्मीदवारों ने अपने खर्च की जानकारी आयोग को अब तक नहीं सौंंपी है।

गुरूवार को कांताराव मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले के मोहदी पोलिंग बूथ पर 56 मतदान को लेकर प्रतिशत में अंतर आ रहा है। आखिरी एक घंटे के वोट यहां ईवीएम द्वारा कैप्चर नहीं हो सके हैं। इस संबंध में पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि इस सीट पर रिपोल के लिए दिल्ली नेशल इलेक्शन कमीशन अंतिम फैसला लेगा।

गौरतलब है कि बुधवार को शाम 6:00 बजे तक यहां पर 74.61% मतदान दर्ज किया गाय था। लेकिन जो लोग शाम 5:00 बजे से पहले मतदान केंद्र में प्रवेश कर चुके थे, और 6:00 बजे के बाद जिनके वोट पड़े उनके वोट की गणनी नहीं हो पाई थी। आज कुल गणना कर राज्य चुनाव आयोग ने अंतिम आंकड़े जारी कर दिए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments