Homeप्रमुख खबरेंचेतना मंच दशहरे में श्री राम कथा का भव्य मंचन 20...

चेतना मंच दशहरे में श्री राम कथा का भव्य मंचन 20 अक्टूबर को

कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित समाज सेवी गोपाल दास लड्ढा को वर्ष 2026 के ‘‘पुरूषोत्तम सम्मान’’ से सम्मानित किया जायेगा

ग्वालियर 08 अक्टूबर2026/ चेतना मंच के तत्वाधान में शताब्दीपुरम् स्थित नवीन दशहरा मैदान में 22वें विशाल दशहरा समारोह का आयोजन 20 अक्टूबर को किया जायेगा। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित समाज सेवी गोपाल दास लड्ढा को वर्ष 2026 के ‘‘पुरूषोत्तम सम्मान’’ से सम्मानित किया जायेगा। इससे पूर्व 11 अक्टूबर को ‘‘श्रीराम सनातन चेतना यात्रा’’ का आयोजन किया जायेगा।
चेतना मंच के अध्यक्ष श्री दीपक तोमर एवं संरक्षक श्री बृजेश यादव ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि नवीन दशहरा मैदान शताब्दीपुरम् में 22वें दशहरा समारोह में स्व. श्री महेश खण्डेलवाल जी की स्मृति में प्रदान किया जाने वाला ‘‘पुरूषोत्तम सम्मान’’ इस वर्ष महानगर के सुप्रसिद्ध समाज सेवी श्री गोपाल दास लड्ढा जी को उनके दीर्घ कालीन सामाजिक कार्यो हेतु प्रदान किया जायेगा

इसके उपरान्त ‘‘श्रीराम कथा’’ नामक ‘‘संगीत नाटिका’’ का मंचन किया जायेगा तदुपरान्त 65 फीट के रावण कुम्भकरण एवं मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जायेगा जो सम्भवतः नगर में सबसे बड़ा रावण दहन होगा। कार्यक्रम का समापन भव्य आतिशबाजी से होगा।
‘‘श्रीराम कथा’’ के निर्देशक बृज किशोर दीक्षित हैं, जिसमें 80 कलाकार इस मनमोहक संगीत नाटिका में रामायण के विभिन्न प्रसंगों पर प्रस्तुती देंगे। एक घण्टा तीस मिनट अवधि की इस श्रीराम कथा में राम जन्म, ताड़का वध, सीता स्वयंवर, अशोक वाटिका लंका दहन, राम रावण युद्ध एवं राम राज्याभिषेक मुख्य आकर्षण होगें। कार्यक्रम के अन्त में 65 फीट के रावण मेघनाथ एवं कुम्भकरण के विशाल पुतलों का दहन किया जायेगा तथा बहुत ही आकर्षक आतिशबाजी होगी।
चेतना मंच के संरक्षक हरी मोहन पुरोहित ने बताया कि दशहरे से पूर्व रविवार 11 अक्टूबर सांयकाल 03 बजे चेतना मंच द्वारा विशाल ‘‘श्रीराम सनातन चेतना यात्रा’’ का शुभारम्भ पुराने दशहरा मैदान, दीनदयाल नगर से नवीन दशहरा मैदान शताब्दीपुरम् तक किया जायेगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सनातन संस्कृति की चेतना जागृत कर उन्हें भारतीय संस्कृति से जोड़ कर सदकर्मों की चेतना जागृत करना है। यात्रा का भव्य स्वागत दीनदयाल नगर शताब्दीपुरम् वासियों द्वारा अनेक स्थानों पर किया जायेगा।
कार्यक्रम को मॉ पीताम्बरा ज्वैलर्स, चौधरी घनश्याम एकेडमी, अभिलाषा एन.डी.ए. क्लासेस, रिसा इण्डस्ट्रीज, बृजवासी मिष्ठान भण्डार, श्रीराम मिष्ठान भण्डार, सजल कन्स्ट्रक्शन एवं रेस्टॉरेंट, ऋषि गालब पब्लिक स्कूल, लिटिल फ्लॉवर्स स्कूल, जॉयवैली स्कूल, इण्डीकिड्स पब्लिक स्कूल, इलाइट प्ले स्कूल, पटेल इण्टरनेशनल स्कूल, शांति डिस्ट्रीव्यूटर्स, स्वास्तिक क्लीनिक, होटल श्री गंगा पैलेस, अंकल सुपर स्टोर एवं मुस्कान ज्वैलर्स आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
चेतना मंच के अध्यक्ष दीपक तोमर, बृजेश यादव, डॉ. हरीमोहन पुरोहित, बृज किशोर दीक्षित, डॉ. अरविन्द मित्तल, मूलचन्द रसैनिया, सुरेश वर्मा, पी.एस. कुशवाह, रामप्रकाश परमार, बालकृष्ण शर्मा, अभिषेक खण्डेलवाल, विकास अग्रवाल, सागर नाती, गिर्राज शर्मा, अशोक मिश्रा, जे.पी. पाण्डेय, अनिल शर्मा, श्रीमती रेखा त्रिपाठी (पार्षद), श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्रीमती पूनम परिहार, लता सोनी, मंगला झा, सरिता शर्मा, पुखराज मीणा, संतोष गुप्ता, राजाराम पाल आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments