Homeदेशछत्तीसगढ़ के बीजापुर मैं नक्सली हमला 24 जवान शहीद,30 घायल 20 लापता...

छत्तीसगढ़ के बीजापुर मैं नक्सली हमला 24 जवान शहीद,30 घायल 20 लापता 9 नक्सली भी ढेर

 रायपुर /बस्तर के बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने 700 जवानों को घेरकर हमला किया। बीजापुर एसपी ने बताया कि हमले में 22 जवान शहीद हुए हैं। हालांकि, ये संख्या 24 होने की आशंका है। ग्राउंड जीरो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें 20 जवानों के शव अभी भी घटनास्थल पर ही दिखाई दे रहे हैं। यहां रेस्क्यू टीम अभी भी नहीं पहुंची है। करीब 700 जवानों को नक्सलियों ने बीजापुर के तर्रेम इलाके में जोनागुड़ा पहाड़ियों के पास घेर लिया था। तीन घंटे चली मुठभेड़ में 9 नक्सली भी मारे गए हैं। करीब 30 जवान घायल हुए हैं। मुठभेड़ के बाद 21 जवान लापता हैं।

जानकारी के मुताबिक, CRPF के सात, छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 जवान अभी तक लापता हैं। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई है, वह नक्सलियों की फर्स्ट बटालियन का कार्यक्षेत्र है। 20 दिन पहले UAV की तस्वीरों से यहां बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments