विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं ने किया आत्म सुरक्षा विधा का किया प्रदर्शन
ग्वालियर /मध्यप्रदेश टूरिज़्म बोर्ड की महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत सहयोगी संस्था रागिनी फाउंडेशन द्वारा ग्वालियर संकुल के शासकीय गजराराजा कन्या उ. मा. विद्यालय मैं आत्म सुरक्षा विधा का प्रदर्शन किया ।बालिकाये कैसे सुरक्षित रहे, इसके लिए 2 महा का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है आज चित्रकला, और वृक्षारोपण करके बालिकाओं ने विश्व पर्यटन दिवस को मनाया चित्रकला में भाग लेने वाली लड़कियों को सेल्फ़ डिफेंस का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है कार्यक्रम में गजराराजा के प्राचार्य एवं अध्यापक, कोऑर्डिनेटर सनाउल्ला खान ने बालिकाओं को प्रशिक्षण के लिए बधाई दी ! छात्राओं से चर्चा के दौरान बताया की लड़कियाँ कैसे अपनी स्वयं की सुरक्षा कर सकती है यदि किसी मुसीबत आती है तो वह 100 नंबर या 1090 या 1098 या पुलिस अधीक्षक 0751-2445222, पुलिस कंट्रोल रूम 0751-2445200 कॉल कर सकती है
छात्राओं ने किया आत्म सुरक्षा विधा का किया प्रदर्शन
RELATED ARTICLES