Homeमध्यप्रदेशजनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी की सड़क दुर्घटना में मौत

जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी की सड़क दुर्घटना में मौत

गुना /सोमवार की सुबह हुए एक सड़क हादसे में  गुना के जनसंपर्क अधिकारी की मौत हो गई। वाहन के पलटते ही कार भी चकनाचूर हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची । हादसे के बाद जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा आज सुबह साढ़े 8 बजे पाखरियापुरा के पास हुआ है। यहां
गुना जिले के जनसंपर्क अधिकारी केपी दांगी शादी से होकर ब्यावरा से गुना की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक बीनागंज के पास उनकी गाड़ी गड्ढे में पलट गई। गाड़ी के पलटते ही स्थानीय लोग दौड़े और आनन- फानन में उन्हें राजगढ़ के ब्यावरा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते मे ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे । हालांकि अभी तक स्प्ष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार वाहन कैसे पलटा। अधिकारी के निधन की खबर लगते ही जिलेभर में शोक की लहर दौड़ गई है। नेताओं-अधिकारियों समेत पत्रकारों ने भी उनके निधन पर शोक जताय है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments