Homeदेशजब राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने की ऐसी हट देख ...

जब राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने की ऐसी हट देख चंपतराय पड़े धर्मसंकट में

प्रवीण दुबे

जिस रामजन्मभूमि आंदोलन के लिए जीवन में  तमाम कष्ट सहे उसकी सफलता के बाद अयोध्या में बन रहे राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा को अपनी आंखों से साक्षत  देखने की इतनी प्रबल इच्छा कि 90 साल की उम्र और घुटनों की पीढ़ा सहित तमाम शारीरिक तकलीफों के बावजूद आयोजन में जाने की ऐसी हट कि राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी परेशान हो उठे। अयोध्या में राम मंदिर के लिए हुए आंदोलन का नेतृत्व करने वाले बीजेपी के  दो वरिष्ठ  नेताओं  लालकृष्ण आडवाणी 96 वर्ष और मुरली मनोहर जोशी 90 वर्ष के अगले महीने होने जा रहे मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बारे में जानकारी देने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय जब उनके निवास पहुंचे और सर्दी तथा उम्र व स्वास्थ्यगत कारणों से अयोध्या जाने की जगह अपने निवास से ही समारोह में शामिल होने का निवेदन किया तो श्री आडवाणी तो थोड़ा अनमने होकर मान गए लेकिन 90 वर्षीय जोशी ने अयोध्या जाने की जिद्द पकड़ ली राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने खुद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर जोशी से मेरी सीधी बात हुई है. मैं यही कहता रहा कि आप मत आइए, और वह ज़िद करते रहे कि वो आएंगे. मैं बार-बार कहता रहा कि आपकी आयु अधिक है, सर्दी है और आपने घुटने भी बदलवाए हैं.”

ट्रस्ट ने कहा है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के उम्र और स्वास्थ्य की वजह से उनके समारोह में आने की संभावना कम ही है.

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया से कहा, “दोनों नेता परिवार के बड़े हैं और उनकी उम्र को देखते हुए, उनसे समारोह में न आने के के लिए कहा गया है, जिसे दोनों ने स्वीकार भी कर लिया है.”

राय ने ये भी कहा कि 22 जनवरी को होने जा रही प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी ज़ोर-शोर से चल रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

चंपत राय ने कहा कि 15 जनवरी तक तैयारियां पूरी हो जाएंगी और ‘प्राण प्रतिष्ठा’ के लिए पूजा 16 जनवरी से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलेगी.

इस समारोह में बुलाए गए मेहमानों की विस्तृत सूची की जानकारी देते हुए चंपत राय ने कहा कि आडवाणी और जोशी उम्र और स्वास्थ्य संबंधी कारणों की वजह से शायद इसमें शामिल न हों.

उन्होंने कहा, “आडवाणी जी का होना अनिवार्य है लेकिन हम ये भी कहेंगे उनसे कि वह न आएं. डॉक्टर जोशी से मेरी सीधी बात हुई है. मैं यही कहता रहा कि आप मत आइए, और वह ज़िद करते रहे कि वो आएंगे. मैं बार-बार कहता रहा कि आपकी आयु अधिक है, सर्दी है और आपने घुटने भी बदलवाए हैं.”

आडवाणी अभी 96 साल के हैं और मुरली मनोहर जोशी अगले महीने 90 वर्ष के हो जाएंगे.

हालांकि, चंपत राय ने ये भी कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को समारोह का न्योता देने के लिए एक तीन सदस्यों वाली टीम बनाई गई है.

उन्होंने कहा, “छह दर्शन परंपराओं के शंकराचार्य और 150 साधु-संत इसमें भाग लेंगे. इनके अलावा करीब 4000 संत और 2,200 अन्य मेहमानों को भी समारोह के लिए न्योता दिया गया है.”

चंपत राय ने बताया कि काशी विश्वनाथ, वैष्णो देवी जैसे बड़े मंदिरों और धार्मिक तथा संवैधानिक संस्थाओं के प्रमुखों को भी न्योता भेजा गया है.

राय ने कहा कि धर्म गुरु दलाई लामा, केरल की माता अमृतानंदमई, योग गुरु रामदेव, सिनेमा जगत के सितारे जैसे रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित, अरुण गोविल, फ़िल्म निर्देशक मधुर भंडारकर और जाने-माने कारोबारी जैसे मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रसिद्ध पेंटर वसुदेव कामत, इसरो के डायरेक्टर नीलेश देसाई सहित कई बड़ी हस्तियों को भी फंक्शन में बुलाया गया है.

उन्होंने कहा कि प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद 24 जनवरी से अगले 48 दिनों तक ‘मंडल पूजा’ होगी. श्रद्धालुओं के लिए मंदिर 23 जनवरी से खुल जाएगा.

राय ने बताया कि मेहमानों के रुकने के लिए अयोध्या में तीन से अधिक जगहों पर पूरे प्रबंध किए गए हैं. इसके अतिरिक्त अलग-अलग मठों, मंदिरों और आम लोगों के परिवारों ने भी 600 कमरे तैयार रखे हुए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments