Homeप्रमुख खबरेंजांच के आदेश होते ही भाग खड़े हुए कम्प्यूटर बाबा

जांच के आदेश होते ही भाग खड़े हुए कम्प्यूटर बाबा

भोपाल। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में 7000 साधुओं का अखाड़ा उतारने का दावा करने वाले कम्प्यूटर बाबा भोपाल से गायब हो गए हैं। उनका कोई पता ठिकाना नहीं मिल रहा है। कल गुरूवार को उन्होंने और उनके साधुओं ने भोपाल में धूनी रमाई थी व रोडशो भी किया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने उनके इस आयोजन की जांच शुरू कर दी थी।
दिग्विजय सिंह के समर्थन में धूनी रमाने वाले कंप्यूटर बाबा की शिकायत बीजेपी ने निर्वाचन आयोग से कर दी थी। इसके बाद कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी सुदाम खाड़े ने बीजेपी की शिकायत पर कंप्यूटर बाबा के खिलाफ हठ योग और धूनि मामले की जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि इसी जांच की वजह से शायद कंप्यूटर बाबा नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि कंप्यूटर बाबा के समागम का आखिरी दिन भी गुरूवार को ही था लेकिन शुक्रवार को वो अपने संत संघ के साथ जनसंपर्क करने वाले थे।
चुनाव आयोग के आदेश के बारे में कंप्यूटर बाबा की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।बता दें कि ये वही कंप्यूटर बाबा हैं जो शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री भी थे। इन्हें तत्कालीन सरकार ने मंत्री बनाया था। तब भी ये धूनी रमाने को लेकर चर्चा में आए थे। हालांकि बाद में ये शिवराज सरकार से नाराज हो गए और विधानसभा चुनाव में खुलकर शिवराज सरकार के विरोध में उतर गए थे और कांग्रेस का समर्थन किया था।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments