Homeप्रमुख खबरेंजानिए कोरोना वायरस को लेकर ग्वालियर कलेक्टर ने क्या दिया महत्वपूर्ण निर्देश

जानिए कोरोना वायरस को लेकर ग्वालियर कलेक्टर ने क्या दिया महत्वपूर्ण निर्देश

अति आवश्यक हो तोहि आएं नागरिक जनसुनवाई में, अन्यथा डाक से भेजे अपनी समस्या, तत्काल होगा निराकरण : कलेक्टर  

ग्वालियर   कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि कल मंगलवार को सभी शासकीय कार्यालयों में होने वाली जन सुनवाई के लिए आम नागरिक यदि बहुत ही आवश्यक मामला हो तो ही व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हो अन्यथा अपनी समस्या डाक से भेज सकते हैं जिसका निराकरण तत्काल संबंधित विभाग अधिकारियों द्वारा कराया जाएगा l        कलेक्टर  कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस की समस्या तेजी से उत्पन्न हो रही है इसी के चलते आवश्यक उपाय करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा हर आवश्यक कोशिशें एवं नागरिकों को जागरूक करने का कार्य तत्परता से किया जा रहा है इसी के तहत मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में भी एहतियात के तौर पर आम नागरिकों से यह अपील की जा रही है की यदि बहुत आवश्यक समस्या ना हो, तो आम नागरिक अपनी समस्या डाक के माध्यम से जिला प्रशासन या संबंधित विभाग के अधिकारियों के पास भेज सकते हैं l डाक से आने वाली सभी समस्याओं का निराकरण संबंधित विभाग अधिकारियों द्वारा तत्काल कराया जाएगा l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments