Homeग्वालियर अंचलजानिए जयारोग्य में क्यों हुआ बवाल किसने लगाया पिस्टल तानने का आरोप

जानिए जयारोग्य में क्यों हुआ बवाल किसने लगाया पिस्टल तानने का आरोप

ग्वालियर /जयारोग्य अस्पताल की पत्थर वाली बिल्डिंग और न्यूरोलाजी में सुबह की शिफ्ट के सफाईकर्मी सोमवार की सुबह हड़ताल पर चले गए। इन्होंने अधीक्षक को ज्ञापन के माध्यम से शिकायत करते हुए जेएएच प्रबंधक डा.अनिल मेवाफरोस पर जातिगत गालियां देने व पिस्टल दिखाने का आरोप लगाया है। सफाई कर्मचारियों के साथ में यूडीएस कंपनी के सफाई सुपरवाइजर हरिशंकर और भरतलाल शामिल थे। इस पर अधीक्षक डा.आरकेएस धाकड़ ने डा.अनिल मेवाफरोश से स्पष्टीकरण मांगा है। हड़़ताल के कारण दोनों बिल्डिंग में गंदगी पसरी रही, जिसे दोपहर में सुपर स्पेशियलिटी से सफाई कर्मियों को भेजकर सफाई कराई गई।

काम का दबाव पड़ते ही कर्मचारी जाते हैं हड़ताल पर: जयारोग्य अस्पताल में ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब सफाईकर्मी हड़ताल पर गए हों। जब भी काम करने का दबाव बढ़ता है वैसे ही सफाईकर्मी हड़ताल पर चले जाते हैं, जबकि जेएएच प्रबंधन द्वारा हाइट कंपनी को सफाई का ठेका दिया है, क्योंकि इससे सफाई बेहतर हो और हड़ताल जैसी समस्याएं न हों। पर ऐसा कुछ भी होता दिखाई नहीं देता। अस्पताल में साफ सफाई ठीक से न होने पर प्रबंधक द्वारा हाइट कंपनी को पिछले दो माह में तीन नोटिस दिए गए। जिसमें दो सुपरवाइजर को हटाने के लिए भी कहा गया। इसकी जानकारी अधीक्षक कार्यालय में भी दी गई। प्रबंधक पर पिस्टल दिखाने व जातिगत गालियां देने का आरोप लगाया। पर जो शिकायती आवेदन दिया गया उसमें इस बात का उल्लेख नहीं है कि यह घटनाक्रम कब और कहां हुआ।

उधर प्रबंधक डॉ अनिल मेवाफरोश का कहना है किठीक से सफाई कार्य न होने पर हाइट कंपनी को तीन नोटिस दे चुका हूं। सुपरवाइजर को हटाने के लिए भी लिख चुका हूं और इसकी जानकारी अधीक्षक कार्यालय में नियमित दी है। झूठा आरोप लगाया गया कि पिस्टल दिखाई व जातिगत गालियां दीं। कंपनी ने ठेका लिया उसका जेएएच प्रबंधन भुगतान करता है, यदि कर्मचारी ठीक से काम नहीं करेंगे तो ऐसे कर्मचारी जेएएच को नहीं चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments