Homeप्रमुख खबरेंजानिए शिवराज और ज्योतिरादित्य के टिकट पर क्या बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा...

जानिए शिवराज और ज्योतिरादित्य के टिकट पर क्या बोलीं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने 2 मार्च को पहली लिस्ट में 195 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. मध्य प्रदेश की 29 में से 24 सीटों के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है. बीजेपी ने विदिशा (Vidisha) से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और गुना (Guna) लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को चुनावी मैदान में उतारा है. अब इन दोनों नेताओं को एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती (Uma Bharti) ने बधाई दी है

एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पूर्व सीएम शिवराज और ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट मिलने की बधाई दी है. उमा भारती ने अपने सोशल मीडिया एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर कहा कि ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया जी, शिवराज सिंह चौहान जी अपनी परंपरागत सीटों पर लौटे, दोनों को प्रचंड जीत की हार्दिक शुभकामनाएं. मध्य प्रदेश भाजपा, संगठन और सत्ता के संतुलन का अनुपम उदाहरण है.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments