एससी एसटी एक्ट को लेकर देशव्यापी हड़ताल के दौरान अभूतपूर्व ढंग से बंद रहे मध्यप्रदेश में जहां मुख्यमंत्री के माई के लाल वाले बयान पर चहुंओर गुस्सा देखा गया वहीं शाम होते होते जब मुख्यमंत्री शिवराज को खंडवा में पत्रकारों ने घेरा और एससी एसटी एक्ट और उनके विवादित बयान पर मचे बवाल पर स्पष्टीकरण मांगा तो इस सवाल के जवाब में शिवराज मुस्कुराते हुए बोले मैं जनता का सेवक हूं और सभी के लिए प्रदेश में काम कर रहा हूं
मध्यप्रदेश के खंडवा में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एससी एसटी एक्ट पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा में सभा के संबोधन के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि सामज में हर तबके के लोग गरीब हैं। आज हमें जरूरत है ऐसे लोगों को आगे लाने की। पिछड़ों को मुख्यधारा में लाना हमारा राजधर्म है। मैं जनता का सेवक हूं और सभी के हित में काम कर रहे हूं।
शिवराज ने ये बात उनके माई के लाल के बयान पर पूछे गए सवाल पर कही। पत्रकारों ने जब उनसे पूछा आपका पूर्व में दिया बयान काफी वायरल हो रहा है। जिसमें सीएम ने ऐलान किया था कि कोई भी माई का लाल आरक्षण को खत्म नहीं करवा सकता है। इस सवाल के जवाब में शिवराज मुस्कुराते हुए बोले मैं जनता का सेवक हूं और सभी के लिए प्रदेश में काम कर रहा हूं।
प्रदेश सरकार ने आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर लोगों के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। शिवराज ने संबल योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत हमने गरीबों के बिजली बिल २०० रुपए कर दिए हैं। साथ ही बिजली कनेक्शन मुफ्त में देने की घोषणा की है। कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्य का कलंक दिया था। हमने प्रदेश से कुपोषण को दूर किया। साथ ही स्कूल के बच्चों के लिए मिड डे मील की शुरुआत की।
गौरतलब है कि गुरूवार को एमपी में सवर्ण समाजे के लोगों द्वारा बंद बुलाया गया था। इस दौरान प्रदेश के कई जिलों में छिटपुट घटनाए सामने भी आईं। कई स्थानों पर लोगों ने आगजनी का प्रयास किया लेकन पुलिस की तैनाती के आगे उनकी कोशिश नाकाम रही।