Homeसेहतजीवन शैली में करें ये परिवर्तन कभी नहीं होंगे बीमार

जीवन शैली में करें ये परिवर्तन कभी नहीं होंगे बीमार

आजकल हर कोई लम्बा और स्वस्थ जीवन जीना चाहता है। पर आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ बहुत कम लोग ही लम्बा और स्वस्थ जीवन जी पाते हैँ। इसका सबसे बड़ा कारण असंतुलित खान-पान है। पर आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने दैनिक जीवन और लाइफ स्टाइल में थोड़ा बहुत बदलाव करके अपनी उम्र काफी बढ़ा सकते हैं और 100 साल तक जी सकते हैं।
लम्बी उम्र के लिए सबसे पहले आपको एक प्रण लेना होगा कि आप एक स्वस्थ जीवन शैली का हिस्सा बनेंगे क्योंकि बिना दृढ़संकल्प के यह सब होना मुश्किल है। रोज व्यायाम करने, वजन घटाने और डायटिंग करने से उम्र बढ़ाने में मदद मिलती है। इन सभी कार्य के नियमित पालन से आप आसानी से 100 साल तक जिंदा रह सकते हैं। अगर 100 साल नहीं तो कम से कम लम्बी आयु तो आसानी से पा ही सकते हैं।
इटली के कुछ गांवों में 90 साल से ऊपर के व्यक्तियों पर किए गए सर्वे के मुताबिक व्यायाम कसरत और संतुलित खाना खाने के अलावा जिद्दीपन और लचीलापन
के कारण भी वे इतने सालों तक जीवित रह पाए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय फिकोगेरियेट्रिक्स में छपी खबर के मुताबिक, इस अध्ययन में माइग्रेशन, दर्दनाक घटनाओं और उनकी मान्यताओं जैसे विषयों पर इटली के सिल्टो प्रांत से 29 ग्रामीणों की प्रतिक्रिया मिली। इसके अलावा कई ऐसी महत्वपूर्ण चीजें हैं जिसको हम अपने डेली रूटीन लाइफ में लाकर 100 साल तक जिंदा रह सकते हैं।
फैट संयमित हो
वसा अच्छे और बुरे दोनों तरह के होते हैं। हमें अधिक वसा जलाने के लिए, अच्छी वसा की नियमित खुराक की आवश्यकता होती है, जिसे असंतृप्त वसा भी कहा जाता है। ये प्राकृतिक एनर्जी कैप्सूल हैं जो आपके एनर्जी के स्तर में सुधार करने में मदद करते हैं। यदि आप रोजाना रोजाना कसरत करते हैं, तो अच्छा वसा आपके धैर्य के स्तर को बढ़ाकर अपने प्रदर्शन में अधिक एनर्जी का संचार करते हैं।
अधिक ताजा खाना
एक स्वस्थ जीवन जीने का प्राथमिक सिद्धांत ताजा भोजन खाना है। ताजा खाना पदार्थों में पाए जाने वाले रसायनों के आपके शरीर के संपर्क को कम कर देगा, जिनमें से कुछ के बारे में हम सही से जानते तक नहीं हैं।
कम खाने का सेवन
कम भोजन खाने से स्वस्थ उम्र बढ़ने को बढ़ावा मिलता है क्योंकि यह आपके शरीर की कोशिकाओं को किसी हानिकारक प्रभाव या बिगड़ने से बचाता है। कुछ चिकित्सा अध्ययनों के मुताबिक, यह कैंसर के खतरे को भी कम कर देता है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments