Homeग्वालियर अंचलज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यान माला में भैया जी जोशी,डॉ.शरद रेणु शर्मा और डॉ....

ज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यान माला में भैया जी जोशी,डॉ.शरद रेणु शर्मा और डॉ. विकास दवे का होगा व्याख्यान

राष्ट्रोत्थान न्यास का ज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यान माला 30 से

ग्वालियर। राष्ट्रोत्थान न्यास ग्वालियर का तीन दिवसीय ज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यान माला इस वर्ष भी 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैया जी जोशी का भी उद्बोधन होगा।
राष्ट्रोत्थान न्यास के अध्यक्ष राजेन्द्र बांदिल ने बताया कि 30 सितंबर शुक्रवार को शाम 5:30 बजे ज्योतिर्मयी हैं आप विषय पर राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय बौद्धिक प्रमुख डॉ.शरद रेणु शर्मा का व्याख्यान होगा। यह कार्यक्रम नई सड़क स्थित माधव महाविद्यालय के सामने स्थित राष्ट्रोत्थान न्यास भवन में आयोजित किया जाएगा। वहीं 1 अक्टूबर शनिवार को शाम 5:30 बजे साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश के निदेशक डॉ. विकास दवे विश्व गुरू भारत-तब और अब विषय पर व्याख्यान देंगे। उन्होंने बताया कि 2 अक्टूबर रविवार को सायं 5:30 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भैया जी जोशी हिन्दू दर्शन में व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान देंगे। यह कार्यक्रम जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित किया जाएगा। श्री बांदिल ने लोगों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments