Homeप्रमुख खबरेंज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण कमलनाथ सरकार संकट में

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण कमलनाथ सरकार संकट में

भोपाल। कमलनाथ सरकार पर संकट के बादल छा गए हैं। बसपा चीफ मायावती की सोनिया गांधी से मुलाकात की खबरों का बसपा ने खंडन कर दिया है। इसके साथ ही इस बात की संभावनाएं बढ़ गईं हैं कि मध्यप्रदेश में बसपा, कमलनाथ सरकार को समर्थन देती रहेगी। बसपा के यहां 2 विधायक हैं। 

मायावती, सोनिया गांधी से नहीं मिलेंगी

लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल आने के बाद मायावती और सोनिया गांधी के बीच मुलाकात के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन, बसपा ने स्‍पष्‍ट किया है कि पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी और सोनिया गांधी से नहीं मिल रही हैं। इससे पहले खबरें आ रही थीं कि मायावती कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात कर आगे कि रणनीति पर चर्चा करेंगी। अब बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा ने मीडिया से साफ कहा है कि मायावती जी सोनिया गांधी और राहुल गांधी से नहीं मिलने वाली हैं। वह आज (20 मई) लखनऊ में ही रहेंगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के कारण नाराज हैं मायावती

मायावती की नाराजगी का एक कारण यह भी है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना से बसपा के लोकसभा उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत को चुनाव प्रचार के बीच अपनी पार्टी में शामिल कर लिया था। इस तरह बसपा चुनाव में शामिल तो थी परंतु उम्मीदवार नहीं था। बसपा सुप्रीमो ने इस पर बेहद तल्‍ख टिप्‍पणी की थी। उन्होंने स्पष्ट कहा था कि इस घटना का जवाब दिया जाएगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments