Homeखेलटीम इंडिया के सितारे विराट कोहली की बेटी को रेप की ऑनलाइन...

टीम इंडिया के सितारे विराट कोहली की बेटी को रेप की ऑनलाइन धमकी से सनसनी ,गिरफ्तार

टीम इंडिया के सितारे विराट कोहली की बेटी को रेप की ऑनलाइन धमकी देने के आरोपी शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह शख्स पेशे से इंजीनियर है और उसे हैदराबाद से अरेस्ट किया गया है। टी-20 विश्व कप में भारतीय टीम को मिली हार के बाद इस शख्स ने विराट कोहली की बेटी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं और रेप की धमकी दी थी। 23 साल के रामनरेश श्रीनिवास आकुबाथिनी को मुंबई पुलिस की स्पेशल टीम ने बुधवार की दोपहर को गिरफ्तार किया। इस शख्स ने धमकी देने के बाद अपना ट्विटर हैंडल ही बदल लिया था और खुद को पाकिस्तानी नागरिक के तौर पर दिखाना चाहता था।

पुलिस ने उसकी पोस्ट्स का स्क्रीनशॉट ले लिया था और उसके आधार पर ही तलाश की जा रही थी। पुलिस उसे गिरफ्तार करके मुंबई ला रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पेशेवर से सॉफ्टवेयर इंजीनियर यह शख्स इन दिनों बेरोजगार चल रहा था। इससे पहले वह एक फूड डिलिवरी ऐप के लिए काम कर चुका है। आरोपी की घटिया हरकत की देशभर में निंदा हुई थी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की महज 9 माह की बेटी को लेकर इस तरह की बदसलूकी से देश भर में गुस्सा देखने को मिला था और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments