Homeसेहतडायबिटीज की रामबाण दवा छुपी है इस जंगली बेल में

डायबिटीज की रामबाण दवा छुपी है इस जंगली बेल में

आज के समय में  डायबिटीज रकी समस्या आम बात हो चली है। गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से डायबिटीज के मरीज बढ़ते जा रहे हैं और ये मरीज शुगर को नियंत्रित करने के लिए हमेशा परेशान रहते हैं। क्योंकि डायबिटीज ना सिर्फ खुद एक गंभीर समस्या है, बल्कि कई खतरनाक बीमारियों के पनपने का मुख्य कारण है। डायबिटीज को  एक सामान्य जंगली बेल के रूप कहीं भी  उगने वाली गिलोय का इस्तेमाल करके नियंत्रित किया जा सकता है। आइए गिलोय खाने के फायदे जानते हैं।

गिलोय खाने के फायदे

1. डायबिटिज रोगियों के लिए गिलोय रामबाण दवा है। गिलोय में  डायबिटिज नियंत्रित करने के तत्व पाए जाते हैं। इसमें हाइपोग्लैसेमिक गुण होते हैं जो चीनी को ठीक रखते हैं।

2. गिलोय आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह आंखों की समस्याओं को दूर रखता है और उनकी रोशनी अच्छी करने में भी मदद करता है। गिलोय को पानी में उबालकर आंखों पर लगाने से आंखों के समस्त रोग दूर हो जाते हैं।

3. गिलोय में पाचन तंत्र को ठीक करने का गुण पाया जाता है। गिलोय का सेवन करने से बदहजमी, कब्ज, गैस, मरोड़ आदि समस्याएं दूर होती हैं। यह पाचन को बेहतर बनाता है।

4. गिलोय शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है जिस कारण सर्दी जुखाम और दूसरी कई घातक बीमारियों से बचने में मदद मिलती है। रसर्ड

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments